Habiter ऐप डाउनलोड करें

iPhone के लिए रीडिंग ट्रैकर

रोज़ थोड़ा पढ़ें — और किताबें जुड़ती हुई देखें।

पन्नों या मिनटों में दैनिक लक्ष्य तय करें, जो किताब अभी पढ़ रहे हैं उसका नाम लिखें, और जितना पढ़ा, उसे एक टैप में दर्ज करें। किताब पूरी होते ही वह आपकी शेल्फ़ पर चली जाती है और अगली शुरू हो जाती है।

Download on the App Storeमुफ़्त · बिना खाते · बिना विज्ञापन
“20 पन्ने पढ़ें” आदत का Habiter हीटमैप

यह कैसे काम करता है

  1. 1

    पन्ने या मिनट

    चुनें कि आप कैसे गिनेंगे। आप आमतौर पर जितने पन्ने पढ़ते हैं, एक टैप उतने जोड़ देता है; मिनट मोड में एक सेशन पूरा होते ही उस दिन की आदत पूरी हो जाती है।

  2. 2

    पढ़ने के सेशन का समय नापें

    टाइमर शुरू करें और पढ़ें। समय पूरा होने पर Habiter पूछता है कि कितने पन्ने पढ़े, और उन्हें जोड़ देता है।

  3. 3

    किताब पूरी करें

    किताब का नाम और उसके पन्नों की संख्या लिखें, और Habiter दिखाता है कि आप कहाँ तक पहुँचे। पूरी हुई किताबें आपकी शेल्फ़ पर चली जाती हैं।

पढ़ना, आपके दिन का हिस्सा

पढ़ना, आपके दिन का हिस्सा

आपका पढ़ने का लक्ष्य “आज” स्क्रीन पर बाकी आदतों के बगल में रहता है — कितने पन्ने हो गए और कितने बाकी हैं, दोनों के साथ।

पढ़ने का हर दिन, आँखों के सामने

पढ़ने का हर दिन, आँखों के सामने

हीटमैप दिन-ब-दिन भरता जाता है। महीने भर के छोटे-छोटे सेशन मिलकर एक पूरी किताब बन जाते हैं, जो आपको साफ़ दिखती है।

दूसरों के साथ पढ़ें

दूसरों के साथ पढ़ें

मासिक “पाठक संगम” चैलेंज में जुड़ें और उन लोगों के साथ आगे बढ़ते रहें, जो आपकी तरह रोज़ पढ़ते हैं।

मुफ़्त में क्या मिलता है

  • पन्नों या मिनटों में लक्ष्य
  • पढ़ने के सेशन का टाइमर
  • मौजूदा किताब और पूरी हुई किताबों की शेल्फ़
  • लय, हीटमैप और आँकड़े
  • होम स्क्रीन विजेट

पढ़ने की हर सुविधा मुफ़्त है। Habiter Pro असीमित आदतें, पूरे एक साल का इतिहास और थीम जोड़ता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या रीडिंग ट्रैकर मुफ़्त है?

हाँ। पन्नों और मिनटों के लक्ष्य, सेशन टाइमर और आपकी किताबों की शेल्फ़ — सब मुफ़्त हैं, बिना विज्ञापन।

क्या पन्नों की जगह मिनट ट्रैक कर सकते हैं?

हाँ। मिनट चुनें, और पढ़ने का एक सेशन पूरा होते ही उस दिन की आदत पूरी हो जाती है। आप कभी भी बदल सकते हैं।

अगर लक्ष्य से ज़्यादा पढ़ लूँ, तो क्या होगा?

सब गिना जाता है। लक्ष्य के बाद भी आपके पन्ने जुड़ते रहते हैं, और किताब की प्रगति भी उनके साथ आगे बढ़ती है।

क्या यह ऑडियोबुक के लिए भी काम करता है?

हाँ — मिनट वाला विकल्प इस्तेमाल करें। Habiter यह नहीं जाँचता कि आप क्या पढ़ते हैं; वह बस आपके लिए गिनती रखता है।

आज ही एक आदत से शुरुआत करें।

App Store पर मुफ़्त। न खाता, न विज्ञापन।

Download on the App Store